Type Here to Get Search Results !

pH मान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एंव महत्वपूर्ण सूची [With PDF]


pH मान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एंव महत्वपूर्ण सूची

What is pH Value OR  pH Scale ? pH मान या pH स्केल क्या है ?

pH = power  of  hydrogen
सन्  1909  मेँ  डेनिश  रसायन  सॉरेन्सन  (Sorensen)  ने  किसी  जलीय  विलयन  की  अम्लीयता  या  क्षारकता  को  व्यक्त / समझाने  के  लिए  एक  नया  मापक्रम  (scale)  प्रस्तुत  किया  था  , जिसे   pH  स्केल  ( pH  scale )  कहते  हैं   इस  स्केल  के  अनुसार ,
"किसी  विलयन  का  pH  मान  संख्या  10    वह  ऋणात्मक  घात  की  वह  संख्या  है  जो  उस  विलयन  के  हाइड्रोजन  आयन  सान्द्रण  को  प्रकट  करती  है "

[H+] = 10
की घात  - pH
या
किसी  विलयन  में  उपस्थित  हाइड्रोजन  आयनों  [H+]  की  की  सान्द्रताओ  के ऋणात्मक  लघुगणक  मान  को  pH  मान  या   pH  स्केल  कहते  हैं    जबकि  लघुगणक  का  आधार  10  है
pH = - log 10 [H+]
या
[H+]  =  10 की घात –pH

 pH के  प्रकार  ( Types of pH )

ये  pH  दो  प्रकार  की  होती  हैं -
1.     अम्लीय pH : वे  पदार्थ , जिनकी  pH  7  से  कम  होती  है , अम्लीय pH कहलाती  है
2.     क्षारीय pH : वे  पदार्थ , जिनकी  pH  7  से  अधिक  होती  है  ,  क्षारीय  pH  कहलाती  है

pH मान के लक्षण (Characteristics of pH value ) 

1.     ताप  के  बढ़ने  पर  pH  का  मान  घटता  है

2.     जिनकी pH 7 से कम होती है , वो अम्लीय विलयन होते हैं और  जिनकी  pH  शून्य  (zero)  होती  है  , वो भी  अम्लीय होते  हैं 

3.     जिनकी  pH  7  से  अधिक  ,  वो क्षारीय  विलयन  होते  हैं

4.     pH  मान  0 - 14  के  बीच  होता  है 

pOH मान ( pOH - value)

किसी  विलयन  में  उपस्थित  हाइड्रॉक्सी  आयनों  [OH]  की  सान्द्रताओं  के  ऋणात्मक  लघुगणक  मान  को   pOH  मान  कहते  हैं। जबकि  लघुगणक  का  आधार 10  है।
pOH = log 10 [OH-]
[OH-]    =  10  की  घात  -pOH

pH मान महत्वपूर्ण सूची - pH value Important List in Hindi

आम तौर पर परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य विलयनों के pH मान

1.     जल का pH मान कितना होता है = 7

2.      दूध का PH मान कितना होता है = 6.4

3.     सिरके का PH कितना होता है = 3

4.     मानव रक्त का pH मान = 7.4

5.     नीबू के रस का pH मान = 2.4

6.     NaCl का pH मान = 7

7.     अम्लीय घोल का pH मान कितना होता है = 7 से कम

8.     उदासिन घोल का pH मान = 7

9.     शराब का pH मान = 2.8

10.किसी व्यक्ति के रक्त के pH मान में कितना परिवर्तन होने पर मत्यु हो जाती है = 0.2

11.मानव मूत्र का pH मान = 4.8 - 8.4

12.समुद्री जल का pH मान = 8.5

13.आँसू का pH मान = 7.4

14.मानव लार का pH मान = 6.5 - 7.5

अन्य एसिडिक सूची :

1.     हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) का pH मान(pH Value) = 0

2.     बैटरी एसिड (H2SO4)  का pH मान(pH Value) = 1.0

3.     सेब, सोडा का pH मान(pH Value) =3.0

4.     अचार का pH मान(pH Value) =3.5-3.9

5.      टमाटर का pH मान(pH Value) =4.5

6.      केले का pH मान(pH Value) =4.5-5.2

7.      एसिड वर्षा का pH मान(pH Value) =5.0 के आसपास 

8.      रोटी का pH मान(pH Value) =5.3-5.8

9.      लाल मांस का pH मान(pH Value) =5.4 से 6.2

10.चारेदार पनीर का pH मान(pH Value) =5.9 

11.मक्खन का pH मान(pH Value) =6.1 से 6.4 

12.मछली  का pH मान(pH Value) =6.6 से 6.8
 
अन्य क्षारकता सूची:

1.     शैम्पू का pH मान(pH Value) = 7.0 से 10

2.      बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) का pH मान(pH Value) = 8.3

3.      टूथपेस्ट का pH मान(pH Value) = लगभग 9

4.      मैग्नेशिया के दूध का pH मान(pH Value) =10.5 

5.     अमोनिया का pH मान(pH Value) =11.0

6.     हेयर स्ट्रोकिंग केमिकल्स का pH मान(pH Value) =11.5 से 14

7.      लाइम (कैल्शियम हाइड्रोक्साइड) का pH मान(pH Value) =12.4

8.      लाइ का pH मान(pH Value) =13.0

9.     सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH)  का pH मान(pH Value) =14.0



यह पोस्ट भी पढ़े :

Post a Comment

11 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Gk-Markets: Ph मान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एंव महत्वपूर्ण सूची [With Pdf] >>>>> Download Now

    >>>>> Download Full

    Gk-Markets: Ph मान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एंव महत्वपूर्ण सूची [With Pdf] >>>>> Download LINK

    >>>>> Download Now

    Gk-Markets: Ph मान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एंव महत्वपूर्ण सूची [With Pdf] >>>>> Download Full

    >>>>> Download LINK

    ReplyDelete

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad