Type Here to Get Search Results !

भारत की जनगणना 2011 एक नजर में [CENSUS OF INDIA 2011 in Hindi With PDF]


भारत की जनगणना 2011 (CENSUS OF INDIA 2011)

भारत भारत की जनगणना हमारी इस पोस्ट में आज आपको भारत की जनगणना से सम्बंधित जानकारी तथा जनगणना 2011 के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े दिए जा रहे है जो अक्सर प्रतियोगी परिक्छाओ में पूछे जाते है जनगणना से संबंधित जानकारी निम्न है –

1.     भारत की जनगणना का विषय संघ सूची में आता है। भारतीय संविधान की धारा 246 के अनुसार जनगणना का कार्य संघ सरकार द्वारा किया जायेगा।

2.     भारत में पहली बार आंशिक जनगणना तात्कालीन गवर्नर लार्ड मेयो के काल में 1872 में हुई थी।

3.     1881 में पहली बार लार्ड रिपिन दॄारा नियमित प्राधिकृत रूप से जनगणना करवाई गई।

4.     भारत के पहले जनगणना आयुक्त हेनरी प्लाउडेन थे।

5.     भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के आधीन महापंजीयक या जनगणना आयुक्त के निर्देश अनुसार होता है।

6.     भारत में 1911 - 1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, यह वर्ष 'महविभाजक वर्ष’ (Great Divide Year)कहलाता है।

7.     वर्ष 1951 में जन्म वृद्धि दर अधिकतम रही थी इस वर्ष को 'लघु विभाजक वर्ष’ (Micro Divide Year) कहा जाता है।

8.     आजाद भारत की पहली जनगणना 1951 में करायी गई थी, इसमें 14 सवाल शामिल थे।

9.     वर्ष 2001 की जनगणना भारत की पहली पूर्ण कम्प्यूटरीकृत जनगणना थी।

10.वर्ष 2011 में करायी गई जनगणना भारत की 15 वी जनगणना है तथा आजादी के बाद की 7 वी जनगणना है।

11.जनगणना 2011 में कुल 29 सवाल शामिल थे।

12.वर्ष 2011 की जनगणना के जनगणना आयुक्त सी चन्द्रमौली थे।

13.जनगणना 2011 का प्रथम चरण अप्रैल 2010 से सितंबर 2010 तक चला एवं द्वितीय चरण की अवधि 9 फरवरी से 5 मार्च 2011 थी।

14.इस कार्य में 27 लाख कर्मचारियों को लगाया गया था, उनके द्वारा देश के 640 जिलों के 7938 शहरों 6.41 लाख गांवों में जनगणना का कार्य किया गया।

15.भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है जबकि भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है

16.भारत की जनसंख्या अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं जापान की कुल जनसंख्या के बराबर है।

17.नागालैंड ऐसा एकमात्र राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है।

18.भारत 2050 तक विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

19.भारत और चीन की आबादी का अंतर दस साल में घटकर 23 करोड़ 80 लाख से 13 करोड़ 10 लाख रह गया है.

20.जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है जहां देश की कुल जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोग रहते हैं.

21.1911 के दशक के बाद से ये पहला मौका है जब पिछले दशक के मुकाबले में 2011 की जनसंख्या में सबसे कम लोग जुड़े हैं.

22.कुल आबादी में बच्चो का प्रतिशत गिरा है, यानि देश में उर्वरता कम हुई है.

23.देश का कुल लिंगानुपात 1971 से अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 940 पर पहुंच गया है.

24.पिछले दस सालों में पुरुषों के मुकाबले करीब 24 लाख महिलाएं ज़्यादा साक्षर हुई हैं.

भारत की जनगणना 2011 के आंकडे

1.      भारत की कुल जनसंख्या कितनी है? – 1,21,05,69,573 व्यक्ति

2.      भारत की कुल जनसंख्या में से पुरुष जनसंख्या कितनी है? – 62,31,21,843

3.      भारत की कुल जनसंख्या में से महिला जनसंख्या कितनी है? – 58,74,47,730

4.      भारत की कुल ग्रामीण जनंसख्या कितनी है? – 83,34,63,448 (68.8%)

5.      भारत की कुल शहरी जनसंख्या कितनी है? – 37,71,06,125 (31.2%)

6.      भारत की दशकीय वृद्धि (2001-11) दर कितनी रही है? – 18,19,59,458 (17.7%)

7.      कुल ग्रामीण जनंसख्या की दशकीय वृद्धि दर कितनी रही? – 9,09,73,022 (12.3%)

8.      कुल शहरी जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर कितनी रही? – 9,09,86,438 (31.8%)

9.      2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत की कुल साक्षर जनसंख्या कितनी है? -76,34,98,517 व्यक्ति (73.0%)

10. 2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत में लिंगानुपात कितना है? – 1000 पुरुषों पर 940 महिलाएँ

11. ग्रामीण लिंगानुपात कितना है? – 1000 पुरुषों पर 949 महिलाएँ

12. शहरी लिंगानुपात कितना है? – 1000 पुरुषों पर 929 महिलाएँ

13.सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य - केरल - 1084, तमिलनाडु - 996, आन्ध्र प्रदेश - 993, मणिपुर - 992, छत्तीसगढ़ - 991

14.न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य - हरियाणा (878)

15.सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला राज्यमिजोरम (971)

16.न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला राज्यहरियाणा (830)

17.सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला - माहे ( पुद्दुचेरी ) 1176

18.न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला - दमन - 533 साक्षरता

19.लिंगानुपात की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन-साहै? – केरल

20. लिंगानुपात की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-साहै? हरियाणा

21. लिंगानुपात की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित राज्य कौन-सा है? – पुडुचेरी

22. लिंगानुपात की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित राज्य कौन-सा है? दमन एवं दीव

23. पुरुष साक्षरता कितनी है? – 43,46,83,779 (80.9%)

24. महिला साक्षारता कितनी है? – 32,88,14,738 (64.6%)

25. 2011 के आँकड़ों के अनुसार देश में जनसंख्या का घनत्व कितना है? – 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

26. 2011 के आँकड़ों के अनुसार देश में कुल जनसंख्या में 0-6 वर्ष तक आयु वर्ग की जनसंख्या कितनी है? – 16.45 करोड़

27. 2011 के आँकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति की जनसंख्या कितनी है? – 20.14 करोड़ (16.6%)

28. वर्ष 2011 के आँकड़ों के अनुसार अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कितनी है? – 10.43
करोड़ (8.6%)

29. 2011 के अनुसार सबसे अधिक प्रजनन दर किस राज्य में रही थी? – बिहार (3.7)

30. 2010 की स्थिति के अनुसार देश में सबसे कम प्रजनन दर वाला राज्य कौन सा है? तमिलनाडु (1.7)

31. वर्ष 2011 के आँकड़ों के अनुसार भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है? उत्तर प्रदेश (16,61,97,921 व्यक्ति)

32. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है? – सिक्किम

33. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है? दिल्ली

34. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है? दिल्ली

35. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है? लक्षद्वीप

36. साक्षरता की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है? केरल

37. साक्षरता की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है? बिहार

38. साक्षरता की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है? लक्षद्वीप

39. साक्षरता की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश कौन-सा है? – दादरा नगर हवेली

40. जनघनत्व की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है? बिहार

41. जनघनत्व की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है? – अरूणाचल प्रदेश

42. जनघनत्व की दृष्टि से सबसे बड़ा-केंद्र शासित राज्य कौन-सा है? – दिल्ली

43. जनघनत्व की दृष्टि से सबसे छोटा-केंद्रशासित राज्य कौन-सा है? अंडमान निकोबार

44. देश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है? – थाणे (महाराष्ट्र)

45. देश का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है? –दिबांगधारी (अरुणाचल प्रदेश)

46. देश का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन-सा है? –कुरंग कुमे (अरुणाचल प्रदेश)

47. देश में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि वाला जिला कौन-सा है? लांग लोग (नागालैण्ड)

48.विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत - 17.5 %

49.सर्वाधिक घनत्व वाले राज्य - बिहार - 1106 / वर्ग किमी, . बंगाल - 1028/ वर्ग किमी, केरल - 860/ वर्ग किमी

50.न्यूनतम घनत्व वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश - 17/ व्यक्ति वर्ग किमी

51.सर्वाधिक घनत्व वाला जिला - उत्तर पूर्व दिल्ली

52.भारत की साक्षरता दर - 74.04 % पुरुष साक्षरता दर - 82.14 % महिला साक्षरता दर - 65.46 %

53.सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य - केरल - 93.9%, मिजोरम - 91.6 %

54.सर्वाधिक पुरष साक्षरता दर वाले राज्य - लक्क्षद्विप - 96.1 % , केरल - 96.0 %, मिजोरम - 93.7 %

55.सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य - केरल 92.0 %, मिजोरम - 89.4 %

56.न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार- 63.8%, अरुणाचल प्रदेश -67%. राजस्थान - 67.1%, झारखंड

57.न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार - 73.4%, अरुणाचल प्रदेश - 73.7%, आंध्रप्रदेश - 75.6%

58.न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्य - राजस्थान - 52.7%, बिहार - 53.3%, झारखंड - 56.2%

59.सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला - सरचिप ( मिजोरम )

60.न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला - अलीराजपुर ( .प्र. )

61.सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - दिल्ली - 1.67 करोड़

62.न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - लक्क्षद्विप - 64.47 हजार

63.न्यूनतम जनसंख्या घनत्त्व वाला राज्य - अण्डमान - 46/ वर्ग किमी

64.सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद शासित राज्य - लक्क्षद्विप - 92.28 %

65.न्यूनतम साक्षरता वाला केंद्रशासित राज्य - दादर एवं नागर हवेली - 77.6
  
दोस्तों यह जानकारी विभन्न स्रोतो के द्वारा गहन अध्यन करके बनाई गई है। फिर भी अगर आपको कही कोई त्रुटि नजर आये तो आप सुधार हेतु नीचे कंमेंट कर सकते है। आपको यह जानकारी कैसी लगी कॉमेंट के जरिये जरूर बताइये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad